खबर पक्की, 3 अप्रैल, रतलाम। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के लिए लाडले नेता आदरणीय कांतिलाल जी भूरिया को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। इसी संदर्भ में तैयारी हेतु रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी का सम्मेलन आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में दिशा निर्देश देने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी (रतलाम जिला) विधायक प्रताप ग्रेवाल, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विधायक विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस से लोकसभा हेतु प्रभारी विधायक बाला बच्चन, पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत उपस्थित रहेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यासमीन शैरानी, प्रकाश प्रभु राठौड़, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, अमर सिंह शेखावत, सतीश पुरोहित, विनोद मिश्रा मामा, राजीव रावत युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, पार्षद दल सचेतक श्रीमती आशा रावत, भारत यात्री संगीता काकरिया, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, महामंत्री प्रदीप राठौड, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, जोएब आरिफ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पैमाल, व्यापारिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी, कांग्रेस आईटी सेल हिम्मत जैतवार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश प्रजापत, ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
