खबर पक्की, 3 अप्रैल, रतलाम। जावरा के लालाखेडा में एक पिता ने जहर खा लिया और दो मासूम बेटे को भी जहर खिला दिया। बेटों की लाश तालाब में मिली है। तो पिता अचेत अवस्था में मिला। हालत गंभीर होने पर जावरा से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना बुधवार दोपहर की है। लालाखेड़ा गांव में रहने वाला आशीष (30) पिता गोवर्धन परमार अपने बेटे वासुदेव (8) व कार्तिक (6) के साथ गांव के पास 8 लेन के समीप तालाब पर नहाने गया था। कुछ देर बाद दोनों बेटों के पानी में डूबने की खबर गांव वालों को लगी। वहीं, आशीष भी अचेत अवस्था में मिला। तब आशीष के ससुर भंवरलाल बागरी ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। दोनों बेटों के शव पानी में से निकाले गए। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों को पानी में से निकाल व पिता को भी जावरा अस्पताल लाया गया। दोनों मृतक बच्चों के शवों का जावरा में पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है। पिता के गंभीर अवस्था में होने पर रतलाम मेडिकल में भर्ती किया है जो कि बयान देने की स्थिति में नहीं है।
ससुराल में रहता है पिता
मृतक बच्चों का पिता आशीष का लालाखेड़ा में ससुराल है। वह मूलत: उमरनी गांव का रहने वाला है। पिछले डेढ़-दो माह से वह लालाखेड़ा में रहकर मजदूरी करता था।
फोन कर बताया जहर खा लिया
जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया ससुराल मृतक बच्चों का पिता दो माह से लालाखेड़ा ससुराल में रह रहा है। नागदा के उमरनी के रहने वाला है। उसने दोपहर करीब 12.30 बजे फोन कर बड़े भाई को बताया कि जहर पी लिया है और दोनों बच्चों को भी जहर देकर मार दिया है। परिजनों से पूछताछ की तो पहले घर परिवार का विवाद बताया। लेकिन पत्नी सीताबाई ने किसी भी प्रकार के विवाद से इंकार किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद बच्चों की मौत कारण सामने आएगा। मामले की जांच की जा रही है।
पिता ने खाया जहर, दो बेटों को भी दिया, मौत : बड़े भाई को फोन कर कहा कि मैने जहर खा लिया और बच्चों को भी खिलाया, तालाब में मिले बेटों के शव
