• Thu. Oct 29th, 2026

सैलाना की कीर्ति विहार कॉलोनी की जल समस्या का निराकरण चार दिन में हो जाएगा

BySurendra Jain

Apr 2, 2024

खबर पक्की, 2 अप्रैल, रतलाम। सैलाना पहुंचे कलेक्टर श्री राजेश बाथम से स्थानिय कीर्ति विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा जल समस्या की जानकारी देते हुए निराकरण की मांग की गई।
महिलाओं द्वारा बताई गई समस्या पर संवेदनशीलता से संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री बाथम ने तत्काल एसडीएम कार्यालय में नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी को बुलाया, वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा सोमवार तक समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

You missed

error: Content is protected !!