• Thu. Oct 29th, 2026

फाइनेंस की किश्त नहीं चुका पाने पर युवक ने स्वयं पर हमले की झूठी कहानी रची, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

BySurendra Jain

Mar 26, 2024

खबर पक्की, 26 मार्च, रतलाम। एक युवक ने वाहन खरीदने के बाद फायनेंस के रुपए देने से बचने के लिए खुद ही अपने पेट में ब्लेड मारकर प्राण घातक हमले की झूठी कहानी रच दी। युवक ने फायनेंस कंपनी से जुड़े लोगों का नाम लेते हुए उनपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा दिया। हालांकि पुलिस ने जांच में पाया कि उसने पूरी कहानी झूठी रची थी, जिसके लिए उसपर कार्यवाही की जाएगी।
एसपी राहुल कुमार लोढा ने मंगलवार को कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 20 मार्च को शोएब उर्फ आफताब पिता अंसार अली निवासी खातीपुरा द्वारा दोत्ती थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसने बताया था कि वह जब रात करीब 12.30 बजे चचेरे भाई शाहरूख के साथ हाशमी होटल से अरिहंत परिसर तरफ जाने वाले कच्चे रोड से बाईक पर जा रहा था, तभी खाली प्लाट के पास 4 आरोपियों ने उसे रोककर गालियों देते हुए पेट में चाकू मार दिया था। उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग निकले। शाखरुख उसे बाइक पर बैठाकर सिविल अस्पताल लाया और भर्ती करवाया था।
पुलिस ने घटना की जांच के लिए निरीक्षक दिनेश भोजक, एसआई आनंद बागवान, अमित शर्मा, मनीष यादव, मनोज पांडेय आदि के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने जांच की तो किसी आरोपी के मौके पर पंहुचने और मारपीट का कोई गवाह या साक्ष्य नहीं मिला। साक्षी शाहरूख पिता अब्दुल मजीद निवासी शेरानीपुरा से भी जब बयान लिए गए तो उसने बता दिया कि शोएब को नईम उर्फ बबलू पिता अनीस खोखर से एक पिकअप खरीदी थी। इसके फायनेंस की 5 किश्तें शोएब द्वारा नईम को एग्रीमेंट लिखकर दिया गया था लेकिन रुपए नहीं जमा करवाए गए। इससे बचने के लिए शोएब ने शाहरुख के सामने ही घटनास्थल पर खुद ही स्वयं के पेट में ब्लेड से चोट पंहुचाई थी। शाहरुख को बताया था कि किसी के भी पूछने पर वह बताए कि चार लोगों ने उसपर हमला किया है। शोएब द्वारा ऌक्षूठी कहानी फायनेंस के रुपए देने से बचने के लिए रची गई थी।

You missed

error: Content is protected !!