• Thu. Oct 29th, 2026

नशीले पदार्थ लिग्नोकेन इंजेक्शन (लोकल एनेस्थेटिक) बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Mar 21, 2024

खबर पक्की, 21 मार्च, रतलाम। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक और उसके सहयोगी को नशीला पदार्थ लोकल एनेस्थेटिक इन्जेक्शन अवैध रूप से बेचते हुए गिरफ्तार किया है। मेडिकल संचालक नशेडिय़ों को ऊँची कीमत लेकर नशे के इंजेक्शन बेचता था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना प्रभारी स्टेशन रोड की टीम को बीती रात मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि महू रोड स्थित सांवरिया मेडिकल पर दुकान संचालक द्वारा नशा करने के लिए लोगों को बिना डॉक्टर के पर्चे के अवैध रूप से नशीले पदार्थ लिग्नोकेन इन्जेक्शन ( लोकल एन्यशथेटिक) ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर मौके पर बुलवाया गया। जिनको साथ लेकर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को भेज कर नशे के लिए इंजेक्शन मांगने पर संचालक द्वारा इंजेक्शन दे दिए गए।
मेडिकल संचालक से पूछताछ करने पर वह औषधि क्रय के बिल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ के समस्त प्रावधानो का पालन करते हुए दिनांक 20.03.2024 की रात्री में सांवरिया मेडिकल एवं जनरल स्टोर भारत मार्केट बस स्टैण्ड महू नीमच रोड के संचालक भारत राठौर और विकास पिता मुन्नालाल राठौर के कब्जे से लिग्नोकेन इन्जेक्शन (लोकल एन्यशथेटिक) जप्त किये गये और दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 4(1)(ड्ड),6(1) औषधि नियंत्रण अधिनीयम 1950 के तहत थाना स्टेशन रोड पर कार्यवाही की गयी।
सराहनीय भूमिका
नशे के इंजेक्शन जब्त करने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक, दीनदयालनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रआर.790 राजु अमलियार, प्र आऱ 77 नरेश बाबु, आर. 374 हर्षल शर्मा, आऱ 912 विशाल सेन, आर 139 राजेश परिहार,आर 217 पवन मेहता, आर. 82 ललित वर्मा, आर. 169 हिम्मतसिंह,आऱ 961 रोशन राठोर, आर 540 राजेन्द्र चौहान आदि की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!