• Thu. Oct 29th, 2026

रंग भरी एकादशी के अवसर पर गोपाल जी का बड़ा मंदिर से निकली श्री श्याम फाग यात्रा

BySurendra Jain

Mar 20, 2024

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। रंग भरी एकादशी के अवसर पर सुंदर श्री श्याम फाग यात्रा गोपाल जी का बड़ा मंदिर से निकली।फाग यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर खाटू श्याम मंदिर बाँगरौद पहुची ।
यात्रा का मुख्य आकर्षण इस्कॉन मंडली का कीर्तन, घोड़े, बग्गी, ढोल ताशे, शाही बैंड, रास कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। श्रीनाथजी की आकर्षक छवि श्री खाटू श्याम बाबा का अति मनोहरकारी भव्य दिव्य सुंदर श्रंगार सभी को आकर्षित कर रहा था। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी रतलाम के अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत हुआ।
श्री श्याम फाग यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हूए खाटू श्याम मंदिर बांगरोद पहुंची तत्पश्चात् महा आरती हुई। श्याम सखा परिवार की ओर से चंद्रभूषण रावत, नवीन रावत, अशोक शिवानी, बीना रावत, राजेश खाबिया, धीरेंद्र भारतीय, जितेंद्र कॉसवा, शरद सोनी, मयूर सोनी, चंद्र प्रकाश सोनी, राकेश भटेवरा शोभायात्रा में शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!