• Thu. Oct 29th, 2026

रॉयल कॉलेज में शंकु मेडिसिटी, मेहसाणा, अहमदाबाद ने आयोजित किया हेल्थ टॉक

BySurendra Jain

Mar 13, 2024

खबर पक्की, 13 मार्च, रतलाम। शंकु मेडिसिटी, मेहसाणा गुजरात के चिकित्सकों द्वारा रॉयल कॉलेज में फार्मेसी एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स के साथ एक हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया।
वंहा के चिकित्सको ने विधार्थियो को बताया कि, वर्तमान समय के विकृत खानपान व बिना शारीरिक कार्यो वाली दिनचर्या के कारण, बीमारियों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, अपने जीवन की दिनचर्या व खानपान में सुधार कर बीमारियों से बचा जा सकता है। शंकु मेडिसिटी के चिकित्सको ने बीमारियों से बचाव के तरीके भी विधार्थीओ को बताए। संकु मेडिसिटी मेहसाणा से डॉ अज़हर नायक, राजीव कोठारी, योगेश शर्मा, गोकुल देसाई ने अपने संबोधन दिये।
टॉक शो में रॉयल फार्मेसी कॉलेज के डॉ मनीष सोनी, रॉयल नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य जगदीश ढुके, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रशासक दिनेश राजपुरोहित के साथ फार्मेसी कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज के कई स्टाफगण भी टॉक शो उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!