• Thu. Oct 29th, 2026

भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र प्रचार रथ का शुभारंभ

BySurendra Jain

Mar 9, 2024

खबर पक्की, 9 मार्च, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र निर्माण के पूर्व सभी भारतीयों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है। देशवासी सुझाव पेटी मे अपना सुझाव देने के साथ-साथ मोबाईल नं 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके भी सुझाव दे सकते है। संकल्प पत्र प्रचार के लिए लोकसभा क्षेत्र मे रथ भ्रमण करेगे। इनके माध्यम से भी सुझाव प्राप्त किए जायेगे।
यह बात भाजपा के लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कही। उन्होने भोपाल से आए संकल्प पत्र प्रचार रथ का शुभारंभ करते हुए बताया कि एक रथ रतलाम जिले के तीन विधानसभा क्षेंत्र और दूसरा रथ झाबुआ-अलीराजपुर जिले के विधानसभा क्षेंत्रो मे भ्रमण करेगा। सुझाव प्राप्त करेगा। भाजपा के एलईडी वेन प्रचार रथ प्रभारी मधु शिरोडकर ने बताया कि दोनो रथ अपने क्षेंत्रों मे पहुंच गए है। रतलाम मे संकल्प पत्र हेतु इसके माध्यम से सर्वप्रथम जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने सुझाव प्रेषित किया। इसके बाद भवन निर्माण सामग्री विक्रेता अर्चित डागा ने सुझाव डाला। जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के रजनीश गौयल, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, शाजीद भाई मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!