• Thu. Oct 29th, 2026

भारत जोड़ो न्याय यात्रा:राहुल बोले-राम मंदिर के उद्घाटन में आदिवासी राष्ट्रपति नहीं दिखीं, उन्होंने क्या गलती की थी?

BySurendra Jain

Mar 6, 2024

खबर पक्की, 6 मार्च, रतलाम। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में पांचवां और अंतिम दिन है। यात्रा का आखिरी पड़ाव रतलाम जिले के सैलाना में राजस्थान की सीमा से सटे सरवन गांव में है। राहुल का रात्रि विश्राम यहीं है। गुरुवार सुबह 11 बजे यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

इससे पहले राहुल ने रतलाम में कहा कि मोदी सरकार में अंबानी-अडाणी जैसे 5-10% लोगों की ही जय हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या में हमारी आदिवासी राष्ट्रपति नहीं दिखीं। उन्होंने क्या गलती की थी? ​​​​​​राम मंदिर के उद्घाटन में दलित, आदिवासी, गरीब किसान और किसी मजदूर का चेहरा नहीं दिखा लेकिन अंबानी-अडाणी, क्रिकेटर और बॉलीवुड स्टार जरूर दिखे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बुधवार को यह रहा खास

  • राहुल गांधी रतलाम के थाई और जापानी अमरूद उत्पादक किसान जयप्रकाश धाकड़ के खेत पर पहुंचे। वहां फसल के बारे में जानकारी ली। अमरूद तोड़कर खाया।
  • राहुल ने धार जिले के बदनावर में जनसभा ली। आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर कहा, ‘बीजेपी कमजोरों का अपमान करती है। आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं।’
  • बदनावर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कम हुई है।’ यह भी बोले कि मोदी झूठों के सरदार हैं।
  • हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के प्रभावित परिवारों ने बुधवार सुबह इंगोरिया में राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने कहा, ‘मैं न्याय की लड़ाई में हमेशा आपके साथ हूं।’
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह उज्जैन जिले के इंगोरिया से बड़नगर पहुंची। यहां राहुल ने महिलाओं से संवाद किया।

You missed

error: Content is protected !!