• Thu. Oct 29th, 2026

शासकीय जिला चिकित्सालय मे दो वृद्ध महिलाओं के कुल्हे के जोडों की जटिल सर्जरी हुई सफल

BySurendra Jain

Mar 5, 2024

खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम में दो वृद्ध महिला गीताबाई तथा जमना बाई के कूल्हे के जोड़ का सफल ऑपरेशन ट्रामा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों वृद्धाओं की उम्र 80 साल से ऊपर है, वही एक महिला को 500 शुगर होने के बाद भी डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दोनों वृद्ध महिलाओं को डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा वॉकर के सहारे फिजियोथेरेपीस्ट मैडम की देखरेख में चलाया गया। सर्जरी के बाद दोनों महिला मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन जटिल ऑपरेशन को करवाने में निश्चितना विशेषज्ञ डॉक्टर महेश मौर्या ने महिती भूमिका निभाई।
गौरतलब है कि, डॉक्टर भूरिया द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में इसके पूर्व भी कई जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक कर मरीज को अपने पैरों पर चला कर भेजा है।

You missed

error: Content is protected !!