• Thu. Oct 29th, 2026

मदिरा दुकानों का निष्पादन

BySurendra Jain

Feb 27, 2024

खबर पक्की, 27 फरवरी, रतलाम। जिले की नवीनीकरण एवं लॉटरी के माध्यम से निष्पादनरहित 99 कंपोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वर्ष 2024-25 हेतु अर्थात 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए ई टेंडर के माध्यम से जिला निष्पादन समिति द्वारा निर्धारित आरक्षित मूल्य पर एनआईसी के पोर्टल पर ई टेंडर के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।
ई टेंडर के माध्यम से जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन कार्यक्रम के अनुसार ई टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि आगामी 4 मार्च अपरान्ह 2:00 बजे तक है। ई टेंडर के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र खोलने की तिथि आगामी 4 मार्च को अपरान्ह 2:30 बजे से तथा जिला समिति द्वारा ई टेंडर के माध्यम से निराकरण किया जाने की तिथि एवं समय टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक है। निष्पादन स्थल नवीन कलेक्टर कार्यालय रतलाम रहेगा। विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त रतलाम से प्राप्त की जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!