• Thu. Oct 29th, 2026

जिला परीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

Feb 27, 2024

खबर पक्की, 27 फरवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में कक्षा पांचवीं, आठवीं बोर्ड पेटर्न पर आधारित वार्षिक परीक्षा 2023-24 के सम्बन्ध में जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक गत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी बी.के. पाटीदार द्वारा परीक्षा की रुपरेखा, अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा तथा आगामी कार्यवाही से समिति सदस्यों को अवगत कराया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं वार्षिक परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 14 मार्च के मध्य होना है। इसके लिए जिले में कुल 271 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें से 245 शासकीय शाला एवं 26 अशासकीय शालाओं में बनाए गए हैं। कक्षा पांचवीं के 26 हजार 916 तथा कक्षा आठवीं के 23 हजार 59, कुल 49 हजार 975 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, सहायक परीक्षा केन्द्राध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।
कलेक्टर श्री लाक्षाकार द्वारा वार्षिक परीक्षा निरीक्षण के लिए उडनदस्तों का गठन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, डाईट प्राचार्य, बीईओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्य द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। जिला स्तर पर कंट्रोल रुम प्रभारी के मो.नंबर 94248898686 तथा 81009550161 है।

You missed

error: Content is protected !!