• Thu. Oct 29th, 2026

राज्य कोल्डचैन अधिकारी ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

BySurendra Jain

Feb 22, 2024

खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम। राज्य कोल्ड चेन अधिकारी विपिन श्रीवास्तव द्वारा जिले के विरियाखेडी स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र पर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा, प्रतिनिधि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री चौहान, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्युएचओ डॉ. रितेश बजाज, संभागीय समन्वयक एविडंस एक्शन श्री कपिल यति, पीएसएम विभाग डॉ. आनंद पाटीदार, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीसीएम कमलेश मुवेल, मोहन कछावा, बीएमओ, बीईई, बीपीएम, बीसीएम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा किए गए सर्वे की रिपोर्ट का ऑनलाईन टीबी विन साफटवेयर पर अपलोड करने, वेक्सीनेशन हेतु पात्र हितग्राही समूह की पहचान कर आवश्यक तेयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्दशित किया गया। बैठक में विपिन श्रीवास्तव ने गर्भवती माताओं और बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने एवं सभी प्रकार के कार्यो की रियल टाईम रिर्पोंटिंग करने की बात कही। उन्होंने ब्लॉकवार, कर्मचारीवार, स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इन्हे लगेगा टीबी से बचाव का टीका
टीकाकरण के दौरान पिछले 5 वर्ष से टीबी का उपचार करा रहे ऐसे लोग जिनका उपचार पूर्ण हो चुका है, पिछले 5 साल से टीबी मरीज के संपर्क में रहनेवाले लोग, जिनका बीएमआई 18 से कम हो, स्वयं रिपोर्ट किए गए धुम्रपान करने वाले लोग, स्वयं रिपोर्ट किए गए डायबीटीज के मरीज तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सहमति पत्र भरकर टीका लगवा सकेंगे।
इन्हे नहीं लगेगा टीका
18 वर्ष से कम आयु के लोग, टीका लगवाने के प्रति असहमति रखने वाले व्यक्ति, गंभीर रूप से बीमार बिस्तर पर रहने वाले व्यक्ति, गर्भवती माताऐं, स्तनपान कराने वाली माताऐं, जिनका वर्तमान में टीबी का उपचार चल रहा है, एचआईवी, कैंसर इम्युनोसप्रेशन लोग, दवाओं के प्रति एलर्जी रखने वाले लोग, प्रत्यारोपण रिसीवर आदि को किसी भी स्थिति में बीसीजी का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!