• Thu. Oct 29th, 2026

श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय महोत्सव, महाप्रसादी और महाआरती का होगा भव्य आयोजन

BySurendra Jain

Feb 18, 2024

खबर पक्की, 18 फरवरी, रतलाम। श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में पहले दिन सुंदरकांड, दूसरे दिन भजन संध्या तथा तीसरे दिन महाशिवरात्रि महापर्व पर रुद्राभिषेक के बाद महाप्रसादी के साथ शाम को 1 हजार 111 दीपशिखाओं से महाआरती का भव्य आयोजन होगा।
उक्त जानकारी श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के प्रचार सचिव सूरजमल टांक ने देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि महापर्व की रूपरेखा तय करने के लिए श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति के संरक्षक सतीश राठौड़, अशोक चौटाला, कैलाश झालानी एवं अध्यक्ष सतीश भारतीय के सानिध्य में 18 फरवरी को आहूत हुई। बैठक में शिवरात्रि महापर्व धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम और उत्साह से मनाए जाने का तय कर हर साल की तरह इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसके अनुसार 6 मार्च बुधवार को रात्रि 8 बजे सुंदरकांड, 7 मार्च गुरुवार को रात्रि 8 बजे से भजन संध्या तथा 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रात: काल रुद्राभिषेक, शाम 7 बजे 1 हजार 111 दीपशिखाओं से महाआरती की जएगी। इसी दिन सुबह 11.30 बजे भगवान गढक़ैलाश को भोग लगाए जाने के साथ महाप्रसादी का विशेष आयोजन होगा जिसमें भक्तों को लस्सी तथा फरियाली आलू फिंगर की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। साथ ही भजनों का आयोजन भी होगा। बैठक में श्री गढक़ैलाश मंदिर पर कैमरे लगवाने, शिवरात्रि महापर्व पर बिजली की सजावट कर कर सफाई व्यवस्था तथा प्रसादी और पेयजल वितरण के सुचारू व्यवस्था किए जाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में सतीश राठौड़ ‘जॉनीÓ, अशोक जैन चौटाला, बलवीरसिंह राठौर, कैलाश झालानी, सतीश भारतीय, बद्री व्यास, सूरजमल टांक, अमृत कटारिया, धर्मेन्द्र रेडा, कैलाश चौहान, नरेश पाटीदार, प्रदीप कटारिया, अनोखीलाल करेणीवाला, ओम व्यास, दिनेश राठौड़, मुकेश स्वामी, अमित सोनी, कपिल क्षोत्रिय, रामचन्द्र राठौड़, सतीश राठौर, मनोज शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, कन्हैयालाल राठौड़, नारायण देतवाल, अशोक कुमार पंवार, खुशाल भारतीय, राजकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!