• Thu. Oct 29th, 2026

शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में सांस्कृतिक एवं कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण

BySurendra Jain

Feb 18, 2024

खबर पक्की, 18 फरवरी, रतलाम। ब्लॉक रतलाम के शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी स्कूल में हर्षोल्लास से कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर जन शिक्षा प्रभारी श्रीमती मंजूबाला पांचाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रही जिन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीपक जलाकर उनका आह्वान किया तथा आगामी परीक्षाफल के लिए तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की एवं परीक्षा में लिखने के लिए बच्चों को बॉल पेन गिफ्ट में दिए।कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स का स्वागत किया तथा उन्हें यादगार गिफ्ट प्रदान किये। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका सुश्री ललिता कुशवाह के मार्गदर्शन में ड्रेस डिजाइन एवं हावभाव को पूरी तरह निभाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य, युगल नृत्य ,समूह नृत्य, नृत्य नाटिका की जोरदार प्रस्तुति देकर इन बच्चों ने दर्शकों का मन भाव विभोर कर दिया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रस्तुति इन सयाने बच्चों शिवानी,अंजू, मनीषा,राहत, पवित्रा,गौरी,अंतिम, रचना,खुशबू,हसीना,प्रियंका ने दी। वर्ष भर की गतिविधियां रंगोली,चित्रकला,चेयर रेस,दौड़, चम्मच रेस, खो-खो,क्रिकेट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कारों का वितरण किया गया है। जिसे पाकर बच्चे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। संस्था प्रभारी श्रीमती रेखा पंवार ने अपने वचनों के माध्यम से बच्चों को उनकी परीक्षा की शुभकामनाएं दी तथा आगे नए मुकाम हासिल करने का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री नरेंद्र सिंह पवार द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालयीन बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।अंत में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के पश्चात सभी ने नम आंखों से बच्चों को विदा किया।

You missed

error: Content is protected !!