• Thu. Oct 29th, 2026

प्रभाकर राव का मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल में प्रथम स्थान पर चयन

BySurendra Jain

Feb 14, 2024

खबर पक्की, 14 फरवरी, रतलाम। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रभाकर राव का गांधीनगर गुजरात में आगामी 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 के लिए भोपाल में विगत दिनों आयोजित ट्रायल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है।
पूर्व में भी श्री राव द्वारा लगातार 14 वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल का नेतृत्व किया गया है। साथ ही अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एकल एवं डबल समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया गया है। श्री राव की उपलब्धि पर जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार, क्रीडा भारती के अध्यक्ष श्री गोपाल मजावदीया, सचिव श्री अनुज शर्मा, श्री अखिलेश गुप्ता, श्री शरद अग्रवाल, श्री दिनेश जैन, श्री हरीश शर्मा, श्री सौरभ लाल, श्री आकाश शर्मा, श्री श्याम लालवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

You missed

error: Content is protected !!