• Thu. Oct 29th, 2026

विधानसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने मंत्रियों एवं विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन

BySurendra Jain

Feb 13, 2024

खबर पक्की, 13 फरवरी, रतलाम। विधानसभा सत्र के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा मंगलवार को सभी मंत्रियों एवं विधायकों को रतलाम का प्रसिद्ध नमकीन भेंट किया गया। इसका शुभारंभ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार से भेंटकर किया। श्री काश्यप ने रतलामी सेव, मिक्चर सहित अहिंसा ग्राम में महिला समूहों के माध्यम से निर्मित पापड़ व मसाले भेंट किए। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री सिंगार के बाद श्री काश्यप ने समस्त मंत्रियों एवं विधायकों को भी रतलाम की सुप्रसिद्ध सेंव के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा संस्थापित अहिंसा ग्राम प्रकल्प में निर्मित नमकीन भेंट किया।
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों को रतलामी सेंव सहित विभिन्न प्रकार के नमकीन भेंट किए जाते है। नमकीन में सेंव, मिक्चर, पापड़, गरम मसाला, चाय मसाला और जीरावन के पैकेट शामिल है। विधानसभा में रतलामी सेंव वितरण के दौरान कई विधायकों ने श्री काश्यप से कहा कि उन्हें हर बार की तरह इस बार भी रतलाम के नमकीन का इंतजार था। विधायकों द्वारा रतलामी सेंव और नमकीन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उसकी तारीफ की और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके लिए नमकीन लाने पर धन्यवाद भी प्रेषित किया।

You missed

error: Content is protected !!