• Thu. Oct 29th, 2026

जंगल में मिला नवविवाहिता युवती का शव, परिजनों ने जाहिर कि हत्या की आशंका

BySurendra Jain

Feb 12, 2024

खबर पक्की, 12 फरवरी, रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपाड़ा खुर्द में वन विभाग के जंगल में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने से क्षैत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे। युवती की शादी पौने दो माह पहले हुई थी। मौत का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी ने जंगल में युवती का शव पड़ा होने की आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग, बाजना थाना प्रभारी मोहनसिंह मौर्य व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। तथा शव की पहचान 22 वर्षीय प्रमिला पति भरत डोडियार निवासी ग्राम चंद्रगढ़ थाना बाजना के रूप में की। रतलाम से एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। मायके व ससुराल पक्ष ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हत्या कर शव फेंका गया है।
बता दे कि प्रमिला पुत्री राणजी निनामा मूल रूप से ग्राम इमलीपाड़ाखुर्द की रहने वाली है। प्रमिला का विवाह 16 दिसंबर 2023 को भरत पुत्र रकमचंद डोडियार निवासी ग्राम चंद्रगढ़ से किया था। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसे पति 8 फरवरी को बाजना में छोड़कर आया था। वहां से उसका गांव पास में ही है। वह बाजना से गांव आती-जाती रहती है, पति समझा कि वह घर चली जाएगी। उधर, प्रमिला मायके नहीं पहुंची।
हत्या की आशंका जाहिर
11 फरवरी को ससुर ने फोन कर मायके वालों से बात की तथा कहा कि प्रमिला को ससुराल भेज देना। तब पता चला कि वह मायके नहीं पहुंची है। इसी बीच उसका शव सोमवार को जंगल में मिला। ससुर रकमचंद्र डोडियार, बाजना के सरपंच रामजी निनामा व मायके पक्ष का कहना है कि प्रमिला की हत्या करके शव जंगल में फेंका गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जांच कर दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है।

You missed

error: Content is protected !!