• Thu. Oct 29th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन को सफल बनाए – मंत्री चेतन्य काश्यप, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वृहद बैठकों को किया संबोधित, मोदी जी 11 फरवरी को झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

BySurendra Jain

Feb 6, 2024

खबर पक्की, 6 फरवरी, रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज़ करने मध्य प्रदेश के रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ में आ रहे है। प्रधानमंत्री जी की सभा की तैयारियों के संबंध में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की वृहद बैठकें ली। इसमें झाबुआ में होने वाले जनजातीय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया।
श्री काश्यप ने सैलाना विधानसभा के शिवगढ़, रतलाम ग्रामीण के इटावा माताजी और रतलाम शहर के रंगोली सभागार में बैठकों को संबोधित किया। बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य, शंभुसिंह गणावा, भंवरलाल डोडियार, लाल बहादूर पाटीदार एवं विधायक प्रतिनिधि श्री डामर उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि रतलाम लोकसभा क्षेत्र को फिर से प्रधानमंत्री जी की पहली चुनावी सभा का सौभाग्य मिला है। विधानसभा चुनाव में भी पहली चुनावी सभा रतलाम में हुई थी और लोकसभा चुनाव के लिए पहली सभा रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ में हो रही है। जनजातीय महासम्मेलन के रूप में होने वाली इस सभा में प्रधानमंत्री जी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे। पहले भी लोकसभा चुनाव की जीत में रतलाम जिले का बहुत योगदान रहा है। इस बार भी हमें इस काम को अंजाम देना है।
लोकसभा चुनाव प्रभारी महेन्द्र भटनागर ने कहा कि मोदी जी के झाबुआ कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान करते हुए हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को झाबुआ ले जाने पर बल दिया। बैठक के आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। इससे पूर्व भारतमाता, भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रंगोली में आयोजित हुई बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने माना।

You missed

error: Content is protected !!