• Thu. Oct 29th, 2026

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : मंत्री काश्यप

BySurendra Jain

Feb 3, 2024

खबर पक्की, 3 फरवरी, रतलाम। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिले में मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी वितरण कार्य का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया गया।
समारोह में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। आशा कार्यकर्ता एक ऐसी महत्वपूर्ण कड़ी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक के दुख तकलीफ के निदान में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह कर रही है यह पुण्य का काम है जो आपके जिम्मे है। समाज कल्याण में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि जिले में कुल 82 हजार परिवारों में 2 लाख 45 हजार मच्छरदानियां वितरित की जाएगी। इनमें रतलाम शहर में 1 लाख 4 हजार मच्छरदानियो का वितरण होगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आनंद चंदेलकर, मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर निर्मल जैन, डा. गौरव बोरीवाल, आशीष चौरसिया, मीनाक्षी गौड़, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, हितग्राही एवं आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के आरंभ में सीएमएचओ डा. चंदेलकर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मंत्री श्री काश्यप के साथ अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी ने किया एवं आभार मीडिया अधिकारी आशीष चैरसिया ने माना।

You missed

error: Content is protected !!