• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम जिला अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष ने अभिभाषकों के निवास के लिए भूमि आवंटित करने की मांग करते हुए आरडीए अध्यक्ष पोरवाल को सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Feb 1, 2024

खबर पक्की, 1 फरवरी, रतलाम। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल को अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील लखोटिया ने अपने अभिभाषक साथियों के साथ रतलाम विकास प्राधिकरण में पहुंचे और रतलाम शहर के अभिभाषकों की निवास संबंधित समस्या को बताते हुए एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जिला न्यायालय रतलाम में वर्तमान में करीब 950 अधिवक्ता कार्यरत्त है तथा कई अभिभाषकों के पास स्वयं का आवास उपलब्ध नही है।
जिसके कारण उन्हें कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में डॉक्टर इजीनियर, पत्रकार के साथ ही अधिवक्ता भी प्रभुद्ध नागरिक की श्रेणी में आते है। किन्तु अधिवक्ताओं की प्रबुद्ध वर्ग की श्रेणी से वंचित रखा जाकर उन्हें अपने विधिक अधिकारों में वंचित रखा गया है, वर्तमान में अधिवक्ताओं की बढ़ती हुई संख्या को दृष्टिगत रखते हुये उनके आवास हेतु कोई भी कॉलोनी नहीं है। पूर्व में कालिका माता मंदिर के पास वकील कॉलोनी की जमीन लगभग 30-35 वर्ष पूर्व उद्यवटित की गई थी उससे पश्चात से अधिवक्ताओं की संख्या निस्तार बढ़ी है तथा वर्तमान में अधिवक्ताओं के निवास हेतु रतलाम में कोई बड़ी योजना नही है। वर्तमान में अधिवक्ताओं की संख्या 950 के लगभग हो चुकी है।
अभिभाषकों को स्वयं के निजी आवास उपलब्ध हो सके इस हेतु शहर रतलाम में सुव्यवस्थित स्थान पर कम से कम 10 से 15 बीघा भूमि अधिवक्ता कॉलोनी हेतु आवंटित किये जाने की मांग करते हुवे अभिभाषक संघ पूर्वअध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल को ज्ञापन सौपा। आरडीए अध्यक्ष श्री पोरवाल ने प्रतिनिधि मंडल को उनकी मांग के संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

You missed

error: Content is protected !!