• Thu. Oct 29th, 2026

सोया प्लांट पर ईडी का छापा : अंबिका सॉल्वेक्स की वर्द्धमान सॉल्वेंट इंडस्ट्रीज पर सर्चिंग, कर्मचारियों को किया बाहर

BySurendra Jain

Jan 31, 2024

खबर पक्की, 31 जनवरी, रतलाम। जिले के जावरा स्थित सोया प्लांट पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छापा मारा। सुबह इंदौर से टीम यहां पहुंची। टीम जावरा स्थित अंबिका सॉल्वेक्स के सोया प्लांट इंडस्ट्रीज में सर्चिंग कर रही है। इस दौरान कंपनी के सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। सभी के मोबाइल भी बंद करा दिए गए हैं।
जावरा स्थित अंबिका सॉल्वेक्स के सोया प्लांट वर्धमान सॉल्वेंट इंडस्ट्रीज में कार्रवाई चल रही है। हालांकि कारण अभी तक सामने नहीं आया है। नहीं कोई जांच अधिकारी इस संबंध में बात करने के लिए तैयार है। फैक्ट्री का गेट लगा दिया है। किसी को अंदर-बाहर नहीं आने दिया जा रहा।
बताया जा रहा है कि टीम के अधिकारियों ने फैक्ट्री के कुछ ट्रकों की चाबियां भी अपने पास रख ली है। दोपहर 2.30 बजे प्लांट का बॉयलर बंद करवा दिया। कुछ श्रमिक थे, उन्हें भी बाहर कर दिया।
बताया जा रहा है कि इंदौर से 3 वाहनों में सवार होकर 8 से 10 सदस्य ईडी के आए है। फैक्ट्री परिसर में इंदौर गुजरात पासिंग नंबर की गाडिय़ा खड़ी है। कुछ गाडिय़ा अंदर से बाहर आना-जाना लगा है। कंपनी के गेट पर निजी सुरक्षा गार्ड खड़े है। वह कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
अंबिका साल्वेक्स के इस प्लांट में पूर्व में भी समय-समय पर आयकर, जीएसटी की कार्रवाई हो चुकी है। इस कंपनी के इंदौर, नीमच सहित अन्य स्थानों पर भी प्लांट बताए जा रहे है। संभवत: रतलाम जिले में पहली बार ईडी की कार्रवाई हो रही है। कुछ अधिकारियों से जानकारी भी लेना चाही, लेकिन बोलने के लिए तैयार नहीं था।

You missed

error: Content is protected !!