• Thu. Oct 29th, 2026

श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम में एक दिवसीय एल्युमिनाई मीट का शानदार आयोजन

BySurendra Jain

Jan 29, 2024

खबर पक्की, 29 जनवरी, रतलाम। श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम में आयोजित एल्युमिनाई मीट में बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। महाविद्यालय के छात्रों ने पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत टीका लगाकर साथ में गुलाब के फूल देकर किया। आयोजन का उदघाटन वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा और वरदान शर्मा ने पूर्व छात्रों से दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजन में विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर सभी पूर्व विद्यार्थियों ने प्रोग्राम को आनंद लिया।
सभी पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी कामयाबी और महाविद्यालय के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में आए पूर्व छात्र दोस्तों के साथ परिसर में घूमे और कॉलेज के दिनों की यादें ताजा की और दोस्तों के साथ सेल्फी भी खींची।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने आभार माना और संबोधित करते हुए कहा कि हर साल विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर देश विदेश में सफलता पूर्वक कार्यरत हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। इसके साथ ही सभी भूतपूर्व छात्रो हेतु स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई थी जिसका स्वाद पूर्व छात्रों ने भरपूर लिया।

You missed

error: Content is protected !!