• Thu. Oct 29th, 2026

कलम और माइक थामने वाले हाथों ने स्वच्छता के लिए थामी झाड़ू

BySurendra Jain

Jan 20, 2024

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्साह है। कलमकार भी इसमें पीछे नहीं है। शनिवार को कलम और माईक थामने वाले हाथों ने झाड़ू उठाई और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
रतलाम प्रेस क्लब द्वारा पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सदस्य पत्रकारों ने अपने कार्यों के बीच से समय निकालकर श्रमदान किया। अपने क्लब के भवन की स्वच्छता के लिए पत्रकारों ने तीन मंजिला भवन की सफाई अपने हाथों से की। किसी ने ऌााड़ू लगाई तो किसी ने पोछा। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सचिव यश शर्मा बंटी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, चंद्रशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, सिकंदर पटेल, नीरज बरमेचा, नीरज शुक्ला, सुशील खरे, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, असीमराज पाण्डेय, राकेश पोरवाल, लगन शर्मा, साजिद खान, सौरभ पाठक, समीर खान, डीएन पंचोली, हेमेंद्र परमार, हेमंत कोठारी, महेश पुरोहित, चेतन शर्मा, विवेकानंद चौधरी, नवीन टाक, उत्तम शर्मा, गोवर्धन चौहान, शैलेंद्र पारे आदि ने अभियान में श्रमदान किया।

You missed

error: Content is protected !!