खबर पक्की : 14 जनवरी रतलाम, आज शाम को धान मंडी स्थित नयन पिता राजमल मेहता के पक्ष में कोर्ट के यथा स्थिति ऑर्डर के बावजूद उनके पड़ोसी अभिभाषक वर्धमान कटकानी द्वारा राजमल मेहता के 12 जनवरी को निधन हो जाने का फायदा उठाते हुए निर्माण कार्य चालू कर देने से भारी हंगामा हो गया मेहता के यहां बैठने आए हुए लोगों ने बड़ी मुश्किल से कटकानी के यहां हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। नगर निगम ने भी अवैध निर्माण हटाने का नोटिस अभिभाषाय को दिया है।

