• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सैलाना में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jan 9, 2024

खबर पक्की, 9 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को सैलाना में शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वे तहसील कार्यालय पहुंचे। समीप बन रहे नवीन तहसील कार्यालय भवन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्यालय की फौजदारी शाखा में रीडर से धारा 151 के प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। लोक सेवा गारंटी केंद्र की आवक जावक शाखा में भी गए। इस दौरान तहसीलदार कैलाश कनौज भी उपस्थित थे।
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार दोपहर में नगर परिषद पहुंचे। उन्होंने समग्र पोर्टल, जावक-आवक रजिस्टर, राशन कार्ड, जन्म विवाह पंजीयन, पेंशन, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नामांतरण को लेकर विभागीय कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी अनिल जोशी से जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी ली, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। नामांतरण को लेकर कार्यालय के एक अन्य कर्मचारी को फटकार भी लगाई। उन्होंने मुख्य नगर परिषद अधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि नगर परिषद कार्यालय के प्रमुख होने के नाते आगे आकर नागरिकों के काम करें। आम नागरिकों को आपके कारण कोई परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित करें।

You missed

error: Content is protected !!