• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस आयोजन तैयारियों की समीक्षा की

BySurendra Jain

Jan 8, 2024

खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। जिले में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा सोमवार आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी वास्तव में उत्कृष्ट हो, उनकी संख्या सीमित रहे। विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि उचित व्यक्ति को ही सम्मानित करने के लिए नाम प्रेषित किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गरिमा के अनुकूल सांस्कृतिक आयोजन हो। गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में जिला मुख्यालय पर चार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि झांकी निर्माण गुणवत्तायुक्त हो, विषय चिन्हित कर लिए जाएं। झांकियां मुख्य समारोह में सुबह से लेकर संध्या तक मैदान पर प्रदर्शित की जाएगी। बैठक में उपस्थित आर.आई. पुलिस द्वारा बताया गया कि आगामी 10 जनवरी से परेड की तैयारी की रिहर्सल की जाने वाली है। कलेक्टर ने अन्य संबंधित अधिकारियों को भी उनके विभाग की दायित्व के संबंध में अवगत कराते हुए निर्देशित किया।

कार्य पूर्ण नहीं कर सकते तो राशि मय ब्याज वसूल की जाएगी, कलेक्टर ने की विधायक, सांसद निधि कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने सोमवार को एक बैठक में जिले में सांसद, विधायक तथा जनभागीदारी से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कई निर्माण कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई, चेतावनी दी गई कि सात दिवस में कार्य पूर्ण नहीं किए गए तो जारी की गई निर्माण राशि मय ब्याज के वसूल की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, जिला योजना अधिकारी बी.क.े पाटीदार आदि उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान जिले के आलोट, बड़ावदा, नामली तथा रतलाम में स्वीकृत कार्य अपूर्ण पाए गए। कलेक्टर ने कहा कि कार्य पूरा नहीं करने पर ब्याज सहित राशि वसूल की जाएगी। आगामी 15 जनवरी तक अधूरे कार्य पूर्ण करवा लिए जाएं। इन कार्यों में रतलाम के गुलाब चक्कर का उन्नयन भी सम्मिलित है। इसके अलावा अंबेडकर नगर का सामुदायिक भवन, आलोट में अनादि कल्पेश्वर मंदिर परिसर में निर्माण आदि शामिल है।

You missed

error: Content is protected !!