• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण, अयोध्या में 22 जनवरी को होगा प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

BySurendra Jain

Jan 6, 2024

खबर पक्की, 6 जनवरी, रतलाम। श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया गया। अयोध्या से आए आमंत्रण को मंत्री श्री काश्यप को देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका, नगर संघचालक राजेश पटेल, विहिप जिला मंत्री गौरव शर्मा एवं बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास पहुंचे थे। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। अयोध्या में होने वाले उक्त आयोजन के लिए देशभर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है, उसमें रतलाम से मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप भी शामिल है। श्री काश्यप द्वारा अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए एक करोड़ रूपए की समर्पण निधि परिवार की ओर से दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!