• Thu. Oct 29th, 2026

सूक्ष्म, लघु, मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने जबलपुर में उद्योगपतियों व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की

BySurendra Jain

Jan 3, 2024

खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने 3 जनवरी को प्रदेश के जबलपुर में उद्योगपतियों तथा व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की। इसमें मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि जबलपुर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, खास तौरपर गारमेंट तथा फर्नीचर के क्षेत्र में विशेष रूप से संभावनाएं देखी जा रही है। उनके द्वारा उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान उनकी समस्याएं भी जानी गई।
बैठक में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि क्लस्टर विकास की अवधारणा बहुत अच्छी से आगे बढ़ाया जाकर जबलपुर में ज्यादा से ज्यादा संभावित क्लस्टर निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा। केंद्र शासन की प्राथमिकता में एमएसएमई की स्थापना एवं नवीन स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। इसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई उद्योगों को तैयार करना, उद्योगों को संरक्षण देना, औद्योगिक विकास का अवसर प्रदान करना है। उद्योगों को लगाने के लिए जमीन एक प्रमुख घटक है। इसकी उपलब्धता पर भी कार्य किया जाएगा। वर्तमान में नवीन उद्योगों को 40 प्रतिशत औद्योगिक विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जबलपुर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उक्त बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विनीत कुमार, रजक उद्योग संघ की ओर से कमल ग्रोवर, रवि गुप्ता, डीआरजवानी अर्चना भटनागर, हिमांशु खरे, मुनेंद्र मिश्रा, बीके नेम, दीपक जैन, अनुराग जैन, राजेश गुप्ता, दीपक नौगरीयां, हेमराज अग्रवाल, मनीष पटेल आदि बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे। मंत्री श्री काश्यप द्वारा गारमेंट क्लस्टर का भ्रमण भी किया गया। उन्होंने क्लस्टर के शेष कार्यों एवं कठिनाइयों के निराकरण की बात कहीं।

You missed

error: Content is protected !!