• Thu. Oct 29th, 2026

सर्द हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई शहरों में घना कोहरा

BySurendra Jain

Jan 2, 2024

खबर पक्की, 2 जनवरी, भोपाल। नए साल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अनेक शहरों में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल में सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। वहीं कुछ इलाकों में बादल भी बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो से चार जनवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

यहां कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में ग्वालियर व खजुराहो सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रीवा में रात का पारा 10.4 डिग्री पर रहा। दतिया में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, सागर में 10.6 और जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रात का पारा 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इस सप्ताह रहेगी तीव्र सर्दी

विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छतरपुर, ग्वालियर और राजगढ़ में शीतल दिन रहने की संभावना है।

प्रदेश में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश में वर्षा का भीअलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक दिन बाद रीवा और शहडोल में वर्षा हो सकती है। इसके अलावा दो से चार जनवरी के बीच कहीं-कहीं घने कोहरे और बूंदाबांदी की भी संभावना है। ऐसी ही स्थिति भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में रहेगी, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बूंदाबांदी की स्थिति में कोहरा घना रहेगा।

You missed

error: Content is protected !!