• Thu. Oct 29th, 2026

एसपी ने नामली एवं थाना बिलपांक का औचक निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Dec 28, 2023

खबर पक्की, 28 दिसंबर, रतलाम। पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए बीती रात जिले के पुलिस कप्तान राहुल लोढा ने जिले के दो थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने अपने क्षैत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा रतलाम ग्रामीण अनुभाग के थाना नामली एवं थाना बिलपांक का औचक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम बिलपांक थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार गौतम अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा हवालात चेक कर, बंदी सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया, एवम रात्रि ड्यूटी ऑफिसर, चिता पार्टी एवं रात्रि गस्त अधिकारियो को चेक किया। इस दौरान रात्रि गस्त अधिकारी सउनि सतीश ठाकुर को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ को रात्री गस्त, हवालात में बंदी सुरक्षा इंतजाम आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना नामली पहुंचकर रात्रि गस्त अधिकारी को चेक किया। रात्रि गस्त अधिकारी उप निरी. सचिन डाबर ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। उप निरी सचिन डाबर के साथ हवालात एवम बंदी सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को रात्री गस्त, हवालात में बंदी सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!