• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का 29 दिसंबर को होगा भव्य नगर आगमन

BySurendra Jain

Dec 27, 2023

खबर पक्की, 27 दिसंबर रतलाम। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्री चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर शुक्रवार को पहली बार रतलाम आएंगे। श्री काश्यप दोपहर 12:15 सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। उसके पश्चात सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा | उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ हो डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, धान मंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टेंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल , जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से श्री काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है |

You missed

error: Content is protected !!