• Thu. Oct 29th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत की दो दिवसीय बैठक संपन्न, कालिका माता दर्शन कर जयघोष के साथ पैदल यात्रा निकली

BySurendra Jain

Dec 27, 2023

खबर पक्की, 27 दिसंबर, रतलाम। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत बैठक 25 व 26 दिसम्बर मिड टाउन प्रताप नगर में संपन्न हुई। मालवा प्रांत बैठक में 9 जिलों से कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित हुए। दो दिवसीय बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने योजनाएं बनाई। प्रांत महामंत्री किशोर यादव ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में नगर के सुप्रसिद्ध कालिका माता मंदिर दर्शन कर सभी पदाधिकारियों ने प्रमुख मार्गो से होकर ुपैदल यात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गो से होते कार्यक्रम बैठक स्थल तक पहुंचे। पैदल यात्रा में कार्यकर्ताओं ने जयघोष करते हुए शहर के मार्गो से होकर निकले। इस पैदल यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल अखिल भारतीय संगठन महामंत्री महावीर भाई का उदबोधन एवं उनका मार्गदर्शन दिया।
प्रांत बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिसमें हिंदुओ की सुरक्षा, स्वस्थ, समृद्धि, सम्मान के लिए सभी धर्म योद्धाओ को संकल्पित कर संगठन विस्तार करके प्रत्येक हिंदुओ को एकत्रित हनुमान चालीस पाठ केंद्र स्थापित करना और हिंदू-हिंदू भाई-भाई, हम हिंदू एक है, के साथ सम्पूर्ण सनातनी हिंदुओ को जोड़ धर्म को अखण्डता और दृढ़ता प्रदान करना अब हिंदू ही आगे। जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लव जिहाद क़ानून मथुरा भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान पर मंदिर बने काशी भगवान विश्वनाथ का सम्पूर्ण मंदिर सहित ज्ञान व्यापी सहित बने। आगामी कार्यक्रम 14 जनवरी से 22 जनवरी कार्यक्रम चलेगा। प्रभात फेरी, स्कूटर वाहन रैली, सामूहिक हनुमान चालीसा, घर घर में दीपक उत्सव अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बैनर तले आयोजन करेंगे।
अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। 445 वर्ष संघर्ष के बलिदान के बाद आज राम मंदिर हमारे आंखों के सामने बनने जा रहा है आनंद और उत्सव की बात है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल आखरी आंदोलन 21,22,23 अक्टूबर 2018 डॉ प्रवीण तोगडिय़ा के नेतृत्व में भारत देश के हिंदू युवा मातृशक्ति 50 हजार से अधिक लोक आंदोलन में सहभागी हुए थे।
प्रांत बैठक में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद केंद्रीय संगठन महामंत्री महावीर प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार, प्रान्त कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रांत महामंत्री किशोर यादव, प्रान्त संगठन महामंत्री संजय परमार, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री महेशकांत चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री उदय सिंह राणा, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत मंत्री अनिल सिंगार, प्रांत के 9 जिलों से जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
संगठन को गति देने के लिए कुछ दायित्व की घोषणाएं की गई। जिसमें मालवा प्रान्त ट्राइबल परिषद प्रान्त अध्यक्ष नवल सिंह बोरकर, हिन्दू हेल्पलाइन रतलाम जिला अध्यक्ष संदेश पापड़वाल, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मंदसौर जिला अध्यक्ष गोपाल दिवान खंडवा जिला अध्यक्ष, राजेश यादव जिला अध्यक्ष, अनिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला शाजापुर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र फुलेरिया, राष्ट्रीय किसान परिषद जिला झाबुआ जिला अध्यक्ष वाशु देव आंजना, हिंदू हेल्प लाइन जिला झाबुआ जिला महामंत्री विरेन्द्र आंजना, हिंदू हेल्प लाइन जिला झाबुआ जिला मंत्री राहुल पडियार को दायित्व की घोषणाएं की गई। उक्त जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष संतोष परमार द्वारा दी गई।

You missed

error: Content is protected !!