• Thu. Oct 29th, 2026

सैलाना की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चारेल ने की भ्रामक प्रचार की शिकायत

BySurendra Jain

Dec 23, 2023

खबर पक्की, 23 दिसंबर, रतलाम। विधानसभा चुनाव सैलाना से भाजपा प्रत्याशी रही जिला महामंत्री श्रीमती संगीता चारेल उनके नाम से भ्रामक प्रचार किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा को की है। इसमें सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।
श्रीमती चारेंल ने बताया कि व्हाट्सएप्प पर उन्हे जानकारी मिली है कि उनके नाम से रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप पर निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार पर मदद करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा संगठन को शिकायत करने की भ्रामक सूचना भी प्रसारित हुई है। श्रीमती चारेल के अनुसार जनता का निर्णय सर्वमान्य है। मेरे नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है। मेने केन्द्र मे, प्रदेश मे और संगठन मे ऐसी कोई शिकायत नही की गई है कि रतलाम विधायक श्री चेतन्य काश्यप द्वारा कमलेश्वर डोडियार को मदद की गई। इस संबंध मे पुलिस को शिकायत का यह भ्रम फैलाने वालों की कार्यवाही की मांग की है।

You missed

error: Content is protected !!