• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

Dec 19, 2023

खबर पक्की, 19 दिसंबर, रतलाम। आबकारी विभाग द्वारा 18 दिसम्बर को क्षेत्रगस्त के दौरान ग्राम – धामनोद मे राजेश पिता दशरथ के आधिपत्य से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, चंदू पिता दौलत से 27 पाव प्लैन, रजवाड़ी ढाबा से बंटी पिता बसंती से 0 1 बोतल प्लैन देसी मदिरा व मां काली ढाबा पर विजय पिता होकम से 02 बोतल प्लेन मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) अ के अन्तर्गत 02 प्रकरण व 36 (ड्ड) के 02 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह वृत रतलाम परगना द्वारा कुल 04, प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 4285 रुपये है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक भावना खोड़े, जवान बद्री लाल, चेतराम का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!