• Thu. Oct 29th, 2026

निजी अस्पताल निर्माण पर मंगलम सिटी रहवासी समिति ने की आपत्ति

BySurendra Jain

Dec 18, 2023

खबर पक्की, 18 दिसंबर, रतलाम। अहिंसा ग्राम रोड प्रताप नगर बायपास स्थित मंगलम सिटी में निजी अस्पताल के निर्माण पर रहवासियों ने आपत्ति की है। मंगलम सिटी रहवासी समिति ने क्षेत्र में निवासरत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में कलेक्टर भास्कर लक्षकार एवं नगर निगम आयुक्त एपी सिंह गहरवार को ज्ञापन देकर अस्पताल का निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि कालोनी के आवासीय भूखंण्ड क्रमांक 01 से 07 पर व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा है। निर्माणकर्ता द्वारा अपना कार्य आरंभ करने से पहले समिति से अनुमति भी नहीं ली गई है, जबकि इस निर्माण से कालोनी में कई समस्याएं निर्मित हो सकती है। अस्पताल निर्माण से कालोनी में वाहनों का आवागमन बढेगा और कालोनी की शांति भंग होगी। क्षेत्रवासियों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहेगा। आवासीय भूखण्ड पर व्यवसायिक निर्माण विधि के विपरीत है, इसलिए इसे तत्काल रोकने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी सहित समिति पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!