खबर पक्की, 15 दिसंबर, बडऩगर। गीता भवन न्यास समिति बडऩगर द्वारा 323 वॉ नेत्रदान दिनांक 14/12/2023 गुरूवार को रात्री 11:26 मिनट पर पूर्ण किया गया, स्व.श्रीमती प्रीती पति डॉ.श्री जयकुमार जी जलज उम्र 82 वर्ष, 30 इन्दिरा नगर रतलाम का स्वर्गवास होने पर श्री अनुजजी छाजेड़ सेवा भारती जिला अध्यक्ष रतलाम को सुचित किया व पुत्री श्रीमती श्रद्धा पति डॉ.श्री पदमजी घाटे कि सहमती से गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टिम श्री उमाशंकर मेहता, हेमन्त मुणत रतलाम व न्यास कर्मचारी परमानन्द के सहयोग से सफल नैत्रदान करवाया गया। संस्था अध्यक्ष हरिकिशन जी मेलवाणी ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए जलज परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।

