• Thu. Oct 29th, 2026

खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Dec 14, 2023

खबर पक्की, 14 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध लागातार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को शुद्ध एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रतलाम जिले के विभिन्न स्थानों पर खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए। ताल क्षेत्र के पंथपीपलोदा स्थित मूणत दूध डेयरी एवम ताल स्थित नाकोड़ा दूध डेयरी दोनो फर्मों पर आसपास के गांवो के किसानों से दूध क्रय कर ठंडा कर दूध उज्जैन सप्लाई करना बताया गया, दोनो फर्मों से गाय भैंस के मिक्स दूध के नमूने लिए गए।
हरिनारायण किराना से चायपत्ती तथा नवीन ट्रेडर्स से किचन पैंथर पोहे के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम द्वारा जावरा में कार्यवाही करते हुए औद्योगिक क्षेत्र स्थित राहुल स्टील एंड फूड इंडस्ट्री से गेहूं आटे के दो नमूने लिए गए तथा ईदगाह रोड स्थित धाकड़ नमकीन से पाम ऑयल और नमकीन के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए। जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी । सभी संस्थानों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवात्तायुक्त खाद्य पदार्थो के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आधिकारी कमलेश जमरा, ज्योति बघेल एवम प्रीती मंडोरिया द्वारा की गई। आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।

You missed

error: Content is protected !!