• Thu. Oct 29th, 2026

नंबर प्लेट के लिए 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ाई जावे : सुनील पारिख

BySurendra Jain

Dec 14, 2023

खबर पक्की, 14 दिसंबर, रतलाम। स्टडी सर्किल स्वैक्षिक उपभोक्ता संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील पारिख एडवोकेट ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं आरटीओ रतलाम से जनहित में मांग की है कि नंबर प्लेट के लिए 15 दिसंबर की जो गाइडलाइन तैयार की गई है उसे उपभोक्ताहित में कम से कम 31 दिसंबर तक बढ़ाई जाना आवश्यक है।
पारिख ने बताया कि उपभोक्ताओं को टू व्हीलर या फोर व्हीलर कंपनी पर जाकर नंबर प्लेट के लिए कार्रवाई करने व प्लेट आने में समय लगना अवश्यमभावी है इसके इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा नंबर प्लेट के लिए अलग-अलग राशियों का भी उल्लेख किया जा रहा है जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहा है। जिला आरटीओ प्रभारी को चाहिए कि वह जनहित में इसके संबंध में आए हुए नियमों की जानकारी उपभोक्ताओं को दे व यह भी मार्गदर्शन देवे की शहर में जो नंबर प्लेट बनाई जा रही है वह विधिक रूप से उचित है या नहीं जिससे सुविधा पूर्वक नंबर प्लेट बनवाई जा सके। 31 दिसंबर तक की अवधि बड़ाई जाकर इस बीच पुलिस प्रशासन इस संबंध में कोई कार्य चालानी कार्यवाही ना करें जिससे उपभोक्ता उचित रूप से नंबर प्लेट बनवा सके।

You missed

error: Content is protected !!