नई दिल्ली। कांग्रेस जेडीएस की अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने और येदीयुरप्पा को राज्यपाल द्वारा 15 दिन में बहुमत साबित करने के फैसले को खारिज करते हुए कहा की बहुमत का फैसला कल ही होगा सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दिए के सभी पार्टियों के विधायकों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएं सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी की इस मांग को भी नामंजूर कर दिया कि गुप्त मतदान के जरिए बहुमत का फैसला हो सुप्रीम कोर्ट ने मुकुल रोहतगी की इस मांग को भी नामंजूर कर दिया कि बहुमत का फैसला सोमवार पर रखा जाए बहरहाल इस मामले की आगे सुनवाई जारी रहेगी बहुमत का फैसला चाहे जो हो भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है अगर भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो उसके लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा साथ ही साथ राज्यपाल वजुभाई वाला पर यदुरप्पा को शपथ दिलाने पर बहुत सारे प्रश्न खड़े हो होगे
