श्रीनगर। रमजान में भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ना चलाने का फैसला किया हो लेकिन पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। शुक्रवार को सीमा से सटे सांबा और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में बीएसएफ का जवान घायल हो गया वहीं दो नागरिकों की मौत हो गई।
घायल एएसआई देशराज यादव को सांबा के रामगढ़ में स्थित पिट्टल पोस्ट पर मोर्टार का स्प्लिंटर लगा जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जम्मू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पाकिस्तान की तरफ से शुरू हुई फायरिंग के पास अंतरराष्ट्रीय सीम के 3 किमी के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पुलिस एसपी के अनुसार फिलहाल फायरिंग जारी है। प्रशासन नागरिकों को हरसंभव मदद करेगा।
इससे पहले पाकिस्तान की फायरिंग में गुरुवार को बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। जम्मू के सांबा में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवान सीताराम उपाध्याय गिरिडीह के पीरटांड के रहने वाले थे।
रमजान में पाक ने तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ जवान घायल और 2 नागरिकों की मौत
