• Thu. Oct 29th, 2026

दादा का दावा 15000 से जीतूंगा, काश्यप को विश्वास उन्हें पहले से बड़ा जनादेश मिलेगा सरकार भाजपा की बनेगी

BySurendra Jain

Dec 2, 2023

खबर पक्की: आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है कल 3 दिसंबर को पांच राज्यों के चुनाव में मिजोरम को छोड़कर 4 की गणना हो जाएगी। विभिन्न सर्वे एजेंसियां मध्य प्रदेश को लेकर अलग-अलग दावे कर रही है कुछ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाई है तो 2 सर्वे एक्सिस इंडिया और चाणक्य का दावा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से फिर सरकार बना रही है। रतलाम शहर की बात करें तो रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा ने खबर पक्की से चर्चा में दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है व मैं रतलाम से 15000 वोटो से जीतूंगा। वहीं दूसरी और वर्तमान विधायक चैतन्य काश्यप को विश्वास है कि रतलाम की जनता उन्हें पिछली बार से ज्यादा मतों से जिताएगी और सरकार भाजपा की ही बन रही है। वही रतलाम ग्रामीण की बात कर तो कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी को लड़ाने से भाजपा को वाक ओवर मिलता दिख रहा है। वही सैलाना में हर्ष विजय गहलोत की यह सुनिश्चित मानी जा रही है वहां भाजपा तीसरे नंबर पर आने की चर्चा हो रही है जबकि जावरा और आलोट में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों राष्ट्रीय दलों का खेल बिगड़ने पर तुले हुए हैं खैर नतीजा क्या आता है यह तो कल 3 दिसंबर को ही पता चलेगा सर्वे के गड़बड़ नतीजे ने संटोरिया के हौसले पस्त कर दिए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किस पर दावा लगाए।

You missed

error: Content is protected !!