• Thu. Oct 29th, 2026

सूदखोर राजेश सोनी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 1, 2023

खबर पक्की, 1 दिसंबर, रतलाम। सूदखोर द्वारा अधिक राशि वसूल जाने के बाद भी और राशि की मांग करने तथा परेशान करने की शिकायत की गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूदखोर राजेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ब्लैंक चेक भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को शिकायत की। फरियादी ने शिकायत में बताया कि रुपए की आवश्यकता होने पर वर्ष 2019 में राजेश सोनी नामक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लिए थे, जिसके बदले आरोपी ने फरियादी से एक हस्ताक्षरीत ब्लेंक चैक लिया था और प्रतिमाह 01 हजार रुपये लेता था। फरियादी ने बताया कि उसके द्वारा आरोपी राजेश सोनी को अभी तक 48 हजार रुपये दे चुका हूं। अभी भी आरोपी फरियादी से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। 26 नवंबर 23 को आरोपी द्वारा फरियादी से पुन: रुपए की मांग की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी की विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी माणकचौक प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा आरोपी राजेश सोनी के घर पहुंचकर पूछताछ की तो शिकायत सही मिली इस पर आरोपी राजेश सोनी (54) पिता पूनमचंद सोनी निवासी दीनदयाल नगर रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/23 धारा 384 भादवि. एवं 3/4 म.प्र.ऋणियो का अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फरियादी का एक्सीस बैंक के खाते का एक हस्ताक्षरित ब्लेंक चैक क्रमांक 023790 आरोपी से जब्त किया गया ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में माणकचौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे, सहायक उप निरीक्षक एस.एस. राठौर, आरक्षक रणवीर सिंह भदोरिया, संदीप सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!