• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना के लिए सीलिंग प्रशिक्षण दिया गया

BySurendra Jain

Nov 30, 2023

खबर पक्की, 30 नवंबर, रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को सीलिंग टीम को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारियों तथा सहायक रिटर्निग अधिकारियों की जिज्ञासाएं शांत की गई, उनकी शंका समाधान किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी डॉ.वाय. के. मिश्रा उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्रो. रियाज मंसूरी ने दिया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर होगा जो राजपत्रित अधिकारी या उसके समतुल्य रहेगा। एक काउंटिंग असिस्टेंट होगा तथा एक माइक्रो आब्जर्वर होगा। पोस्टल बेलेट की गणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक आर.ओ. होगा। एक काउंटिंग सुपरवाइजर होगा तथा दो काउंटिंग असिस्टेंट होंगे। इसके अलावा एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी रहेगा।
पोस्टल बेलेट सहित प्रत्येक मतगणना टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। माइक्रो आब्जर्वर अपनी गणना टेबल पर कंट्रोल यूनिट का परिणाम पृथक फॉर्मेट में दर्ज करेंगे जो उन्हें प्री प्रिंटेड दिया जाएगा। यदि ऑब्जर्वर एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र या गणना हाल की गणना देख रहे हैं तो इस दशा में सामान्य प्रेक्षक के साथ टेबुलेशन हेतु अटैच माइक्रो आब्जर्वर प्रेक्षक की ओर से टेबुलेशन शीट पर हस्ताक्षर करेंगे तथा जब प्रेक्षक आएंगे तो वह टेबुलेशन शीट पर प्रति हस्ताक्षर करेंगे। सामान्य प्रेक्षक के साथ अटैच दो माइक्रो आब्जर्वर को जो जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी उनमें कंप्यूटर डाटा एंट्री सही की जा रही है, इस पर निगरानी, कंप्यूटर डाटा एंट्री का मिलान, टेबलवार माइक्रो आब्जर्वर से प्राप्त फॉर्मेट से सत्यापन करेगी। तीसरा माइक्रो आब्जर्वर राउंडवार रैंडमली चयनीत दो कंट्रोल यूनिट की समानांतर गणना में सामान्य प्रेक्षक को सहयोग करेगा।।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के प्रत्येक राउंड में रैंडमली गिनती में पर्यवेक्षक की सहायता के लिए दो अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त की जाएंगे। इस टेबल में दो मतगणना कर्मचारी होंगे जो पर्यवेक्षक को मतगणना की शुचिता की जांच करने में सहायता करेंगे।
प्रत्येक राउंड के पूरा होने के बाद पर्यवेक्षक रैंडमली रूप से उसी राउंड में गिने गए दो कंट्रोल यूनिट का चयन करेंगे। इन कंट्रोल यूनिट को टेबल पर लाकर अतिरिक्त मतगणना कर्मचारियों को मुहैया कराया जाएगा। मतगणना का परिणाम इन कर्मचारियों द्वारा चयनित कंट्रोल यूनिट से रिजल्ट बटन दबाकर जांचा जाएगा। मतों का यह उम्मीदवारवार परिणाम प्रदान किए गए प्रोफार्मा में दर्ज किया जाएगा। यह रिपोर्ट केवल पर्यवेक्षक को सौंपी जाएगी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक गणना हाल में राउंडवार अभ्यर्थीवार प्राप्त मतों के परिणाम को प्रदर्शित करने के लिए बोर्ड आदि की व्यवस्था रहेगी। बोर्ड पर पहले से ही राउंड की संख्या एवं अभ्यर्थियों के नाम दर्ज किए जाएंगे। आंकड़ों की राउंड सीट पर प्रेक्षक के हस्ताक्षर होने तथा आर.ओ. द्वारा राउंड के परिणाम की घोषणा के उपरांत बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। बताया गया कि 2 दिसंबर को आर्ट एंड साइंस कॉलेज में माइक्रो आब्जर्वर, गणना सहायक तथा गणना पर्यवेक्षक आदि का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। उपरोक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित होने वाले अधिकारी, कर्मचारी अपने दो-दो फोटो साथ लेकर आएंगे।

You missed

error: Content is protected !!