• Thu. Oct 29th, 2026

गणना कक्ष पर रखी जायेगी कैमरों से नजर

BySurendra Jain

Nov 29, 2023

खबर पक्की, 29 नवंबर, रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्य में अधिकतम पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतगणना के दौरान की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर वीडियो कैमरों से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि गणना कक्षों में भी मतगणना की प्रक्रिया का 360 डिग्री सीसीटीव्ही कव्हरेज किया जाना चाहिये। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया की कोई भी बेबकास्टिंग नहीं होगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना में प्रयुक्त प्रत्येक कक्ष में चार-चार कैमरे लगाये जायेंगे। इन्हें गणना कक्ष के हर कोने पर फिक्स किया जायेगा। आयोग के मुताबिक ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रॉग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कारीडोर पर भी वीडियो कैमरे लगाये जायेंगे। कैमरों को ऐसे स्थानों पर लगाया जायेगा जिससे कि स्ट्रॉग रूम से गणना कक्षों तक की हर गतिविधियों को रिकार्ड किया जा सके।
मतगणना केन्द्र तथा गणना कक्ष के भीतर और बाहर यहां तक की गणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा पासधारी व्यक्तियों की सुरक्षा जांच पर भी कैमरे से निगाह रखी जायेगी। निर्वाचन आयोग ने चक्रवार गणना परिणाम के टेबुलाइजेशन और परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया की भी वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिये हैं।
आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखे जा सकेंगे, विधानसभा निर्वाचन के परिणाम

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए दिनांक 17 नवम्बर को हुए मतदान की 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती प्रारंभ होगी। मतगणना के राउन्ड-वाइज परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी।
पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के तत्काल बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मत पत्रों की घोषणा की जाएगी। विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्म्द्गह्यह्वद्यह्लह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ और वोटर हेल्पलाइन एप (ङ्क॥्र) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

You missed

error: Content is protected !!