• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना स्थल पर कार्मिकों को दायित्व सौंपे

BySurendra Jain

Nov 24, 2023

खबर पक्की, 24 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मतगणना का कार्य किया जाना है। मतगणना स्थल पर स्थापित मीडिया सेन्टर में मतगणना के प्रत्येक राउण्ड की जानकारी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त कर सहायक संचालक जनसम्पर्क (नोडल अधिकारी मीडिया सेन्टर) को उपलब्ध कराने के लिए विधानसभावार कर्मचारियों तथा सहयोगियों को नियोजित किया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण (कक्ष क्र. 6) के लिए कार्यपालन यंत्री श्री राजेश धनोतिया, सहयोगी उपयंत्री सुमित सिसौदिया, 220 रतलाम सिटी (कक्ष क्र. 9) के लिए कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल तथा सहयोगी उपयंत्री सुहास पंडित, 221 सैलाना (अजजा) कक्ष क्र. 8 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन मालवीय तथा सहयोगी उपयंत्री अंकुर पोरवाल, 222 जावरा (कक्ष क्र. 5) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत नलवाया तथा सहयोगी उपयंत्री मनीष कुल्हारे तथा 223 आलोट अजा (कक्ष क्र. 7) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा तथा सहयोगी उपयंत्री वैभव हंसवार को दायित्व सौंपा गया है। उक्त कार्मिक 2 दिसम्बर को प्रात: 11.00 बजे मतगणना स्थल पर माकड्रिल हेतु उपस्थित रहें। मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है।
निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे अभ्यर्थियों के मतगणना एजेंट
भारत निर्वाचन आयोग ने किसी भी निर्वाचन में केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्रियों और सांसदों, विधानसभा एवं विधान परिषदों के सदस्यों तथा राज्य का सुरक्षा कवर प्राप्त किसी अन्य व्यक्ति को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ता बनाने पर रोक लगाई है।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ रहने वाले सुरक्षा कर्मियों को मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती और न ही उनकी सुरक्षा को उनके सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति में खतरे में डाला जा सकता है। आयोग के मुताबिक सुरक्षा कवर वाले किसी व्यक्ति को मतगणना अभिकर्ता बनने के लिए सुरक्षा कवर वापस करने की अनुमति भी नहीं दी जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!