खबर पक्की, 20 नवंबर, रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रतलाम के दिव्य दर्शन भवन डोंगरे नगर सेवाकेंद्र पर यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली आत्माओं को श्रद्धांजलि देने हेतु एवं जिन्हें सड़क दुर्घटना के कारण किसी भी प्रकार की क्षति हुई है उन व्यक्तियों को एवं शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना रखते हुए उन्हें आध्यात्मिक शक्ति देते मानसिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से विश्व यादगार दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में यातायात ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखीलाल परमार, टेंपो मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक पंचोली, रतलाम के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव भ्राता प्रदीप छिपानी, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ,ब्रह्माकुमारी गीता दीदी उपस्थित रहे।
यातायात एवं ट्रैफिक पुलिस भ्राता अनोखी लाल परमार ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना बहुत आवश्यक है, अधिकतर सड़क दुर्घटना के समय सर पर चोट लगने की संभावना रहती है इसके लिए हेलमेट की अनिवार्यता बतलाई। वाहन चलाने एवं दुर्घटना से बचने के लिए कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटना व नुकसान के बारे में बतलाना चाहिए।
सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा राजयोग के माध्यम से मानस पटल पर सुरक्षित सड़क व्यवस्था का दृश्य निर्मित कर शुद्ध भावनाओं की शक्ति का वाइब्रेशन पहुंचाया गया तथा दीदी ने बताया कि आध्यात्मिकता के द्वारा हम अपने मन को कंट्रोल करना सिखते हैं साथ ही सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आध्यात्मिकता द्वारा सुरक्षा एक विशेष अभियान है जिसके अंतर्गत संस्थान द्वारा वर्ष भर प्रत्येक मास के तीसरे रविवार को शाम 6.30 से 7.30 तक योग के प्रकंपन फैलाकर विश्व भर में शुभभावना व सद्भावनाओं के बायब्रेशन फैलाए जाते है।
रतलाम के ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप जी छिपानी ने कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं अत: हमें इसका पालन करना चाहिए इसके लिए हमें खुद के ऊपर संयम रखना जरूरी है।
ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने बताया कि हमारा जीवन साधारण नहीं अमूल्य है। मानव एक मुसाफिर है उस परमात्मा की ओर से शरीर रूपी वहां गिफ्ट के रूप में मिला हुआ है। जिस प्रकार ड्राइवर अपनी गाड़ी को जहां चाहे कंट्रोल कर सकता है वैसे हमें भी अपने मन को कंट्रोल करने के लिए राजयोग का अभ्यास करना जरूरी है।
टेंपो मैजिक यूनियन के अध्यक्ष भ्राता अशोक पंचोली ने कहा कि किसी भी प्रकार के व्यसन से ग्रस्त होकर तथा मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलना चाहिए, साथ ही यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। अंत में सभी अतिथियों एवं भाई-बहनों द्वारा दीप जलाकर दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीडि़तों तथा उनके परिवार जनों को शुभकामनाओं का दान दिया गया।

