खबर पक्की :15 नवंबर रतलाम, वार्ड नंबर 31 जावरा रोड वार्ड जो मूलत कांग्रेसी वार्ड माना जाता है से भाजपा को विजय बनाने वाले पार्षद अशोक जोनवाल का मात्र 41 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया उनको कुछ महीने पहले पीलिया हो गया था जिसे काफी इलाज उन्होंने अहमदाबाद में करवाया था अभी भी वह अहमदाबाद में इलाज करवा रहे थे लेकिन अंतत नीयति के आगे घुटने टेक दिए और आज उनके निधन की खबर आ गई। उनके पीछे पत्नी और दो बालक है और घर में कमाने वाला कोई नहीं है उनका एक बड़ा भाई मुकेश जोनवाल है जो वह भी अपने परिवार का पालन पोषण मेहनत मजदूरी से ही करता है। बड़े भाई मुकेश जोनवाल ने कहा की दीपावली के समय छोटे भाई के निधन से परिवार पर जो वज्रपात हुआ उसके भरपाई तो बहुत मुश्किल है भाजपा संगठन और सरकार अगर कुछ मदद कर दे तो परिवार का गुजारा ठीक से हो जाएगा अन्यथा बहुत आफत हो जाएगी।

