खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। विधायक कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा क आमसभा बाजना बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित की गई। आमसभा में महेंद्र कटारिया, मयंक जाट, शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत, हिम्मत जैथावर, सुजीत उपाध्याय, सैय्यद वजूद जैदी, प्रभु राठौड़, बसंत पांड्या,जोएब आरिफ आदि कांग्रेस के पदाधिकारी व नेतागण मंचासीन रहे। रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने अपने उदबोधन में कहा कि जागरूक मतदाता साथियों अब रोटी पलटने का वक्त आ गया हैं अगर अब भी रोटी नही पलटी तो जल जाएगी, अब परिवर्तन की लड़ाई इंका लड़ रही हैं। आप सभी मतदाताओं को कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है।

????????????????????????????????????
