• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 5 लाख से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा एवं लहान जब्त

BySurendra Jain

Nov 9, 2023

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नानूराम वास्कले द्वारा आबकारी उपनिरीक्षकों को साथ लेकर मय दलबल ताल तहसील के कंजर डेरे पंथपिपलोदा एवं ग्राम कसारी में दबिश दी गई।
दबिश में 80 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं लगभग 5000 किलो महुआ लहान जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के 4 प्रकरण ज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एवं 2 प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कायम किये जाकर विवेचना में लिए गये। कंजर डेरा पंथपिपलोदा के आरोपियो के नाम गुलाब बाई पति सूरजमल कंजर उम्र 57 वर्ष, वैशाली पति प्रदीप कंजर उम्र 26 वर्ष, विधा पिता शांतु कंजर उम्र 21 वर्ष, ग्राम कसारी आरोपी का नाम राधा पति श्याम, उम्र 27 वर्ष, जाति मोगिया है। जप्त मदिरा एवं लहान की कीमत 516000 (अक्षरी पाँच लाख सोलह हजार रुपये) आँकी गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल, अशोक दवे, हरेंद्र घुरैया, अविनाश भूरिया, चेतन वेद, संतोष मंडलोई, मीनाक्षी रेवाले एवं मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश साँवरिया, आरक्षक संतोष नेका, रमनलाल पडिय़ार, ममता निनामा, भगवतीलाल सोलंकी, प्रहलाद सिंह, भावना खोड़े, दिनेश खारोल, मनोज वर्सी, पुष्पा मीणा का योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!